- Hindi News
- रिटायर्ड कर्मचारियों को नई सरकार से उम्मीद
रिटायर्ड कर्मचारियों को नई सरकार से उम्मीद
फतेहाबाद | रिटायर्डकर्मचारी संघ फतेहाबाद का जिला सम्मेलन गुरुवार को पटवार भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान मोहन लाल ग्रोवर ने की जबकि संचालन जिला सचिव प्यारे लाल बिश्नोई ने किया। सम्मेलन में सभी ब्लाकों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में राज्य कमेटी की ओर से मुख्य वक्ता के तौर पर राज्य प्रधान आरसी जग्गा महासचिव राजेन्द्र सिंह अहलावत ने भाग लिया। राज्य प्रधान जग्गा ने बताया कि संगठन के मजबूत आंदोलन के दबाव के चलते हम पंजाब पैटर्न पर पैंशन प्रणाली की मांग को पूरा करवा पाए हैं। हमारे 22 सूत्र मांग पत्र की शेष मांगों को पूरा करवाने के लिए हमें फिर से संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में आने वाली नई सरकार उनकी मांगों को पूरा करेगी। सम्मेलन में महेन्द्र रत्ती, मामन शर्मा, राज्य उपप्रधान दरबारा सिंह, राज्य कमेटी के सदस्य जोगिंद्र सिंह तथा जिला कैशियर अमर सिंह यादव ने भी संबोधित किया।