- Hindi News
- छठी से 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए दंत शिविर लगाया
छठी से 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए दंत शिविर लगाया
भारतविकास परिषद शाखा फतेहाबाद की ओर से संस्कृति माह एवं संस्कृति सप्ताह के अवसर पर राजकीय कन्या उच्च विद्यालय भीमा बस्ती में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दंत चिकित्सा जांच शिविर में सामान्य अस्पताल फतेहाबाद के सीनियर डेंटल सर्जन डाॅ. कुलदीप गौरी ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
शिविर के दौरान कुल 122 विद्यार्थियों के दांतों की जांच की गई तथा 37 विद्यार्थियों के दांतों में ज्यादा तकलीफ पाए जाने पर उन्हें आगामी चिकित्सा के लिए सामान्य अस्पताल में बुलाया गया। इस दौरान डाॅ. गौरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शरीर की अधिकतर बीमारियों का कारण दांतों की सही तरह से देखभाल करना है। शाखा सचिव ललित चौपड़ा ने बताया कि आगामी सप्ताह में मुख्य प्रकल्पों में 22 सितंबर को एचबी एवं ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन स्थानीय मनोहर मैमोरियल कालेज ऑफ ऐजुकेशन में किया जाएगा 27 सितंबर शनिवार को स्प्रिंगबैल्स पब्लिक स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।
इस मौके पर परिषद सदस्य सीपी आहूजा ने स्कूल प्राचार्या उषा बजाज का आभार जताया। इस अवसर पर शाखा सचिव ललित चौपड़ा, राजीव मक्कड़, अश्वनी कंपानी, अनिल गिजवानी, राज कुमार टुटेजा, अनिल अरोड़ा, कुशल चराईपौत्रा, अनिल मेहता बीघड़ वाले, अंजू बतरा, पुष्पा आनंद पवन रुखाया उपस्थित थे।