एसडीएम ने हटवाए होर्डिंग्स और बैनर
बगैरअनुमति के लगाए गए चुनावी होर्डिंग्स और पोस्टरों को हटवाने के लिए फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र निर्वाचक पंजीयन अधिकारी और एसडीएम सतबीर जांघू ने औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने अधिकारियों की गठित टीम के साथ फतेहाबाद शहर और भट्टूकलां में विधानसभा चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। गैरकानूनी ढंग से लगे हुए चुनावी पोस्टर, होर्डिंग्स को हटवाया।
उन्होंने प्रत्याशियों अौर उनके समर्थकों को तुरंत प्रभाव से चस्पां की गई प्रचार सामग्री को उतरवाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल और चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करें।