पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाेगाें को कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प दिलाया

लाेगाें को कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संकल्प दिलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्याभ्रूण हत्या केवल सामाजिक अभिशाप है बल्कि कानूनी अपराध भी है। हम सब को इस सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए आगे आना चाहिए। यह बात गुरुवार को डीसी राजीव र| ने कही। उन्होंने यह बात लघु सचिवालय परिसर में बेटी बचाओ अभियान के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही। इस अवसर पर नगराधीश डॉ. किरण सिंह, सिविल सर्जन डॉ. एसबी कंबोज, अभियान के संचालक विजय महाराज अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करना पाप है। उन्होंने लोगों को संकल्प करवाया कि कन्या भ्रूण हत्या नहीं होने देंगे। महिलाएं ही भ्रूण की जांच करवाएं। उन्होंने महिलाओं पुरुषों के साथ-साथ बच्चों को भी संकल्प करवाया कि लड़का और लड़की में कोई भेद समझें तो भ्रूण हत्या कदापि नहीं होगी।

एक लाख लोगों को अभियान से जोड़ेंगे

अभियानके संचालक विजय महाराज ने बताया कि अब प्रदेश के छह जिलों में 70 लाख लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 1300 स्कूलों और 6 विश्वविद्यालयों में भी कार्यक्रम करवाए गए हैं। इस साल एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर करवाकर अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य एक अरब लोगों तक इस संदेश को पहुंचाना है।

बेटी बचाओ अभियान के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उपायुक्त राजीव रतन साथ हैं सीएमओ सूरजभान कंबोज विजय महाराज।