बस स्टैंड पर सीसीटीवी लगाने की तैयारी
प्रदेशके सभी बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना तैयार की जा रही है। योजना सिरे चढ़ने के बाद सभी बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस तरह से तीसरी आंख की पैनी नजर बस स्टैंड पर होने वाली गतिविधियों पर बराबर बनी रहेगी।
सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजाना के लिए टेंडर भी मांगे गए हैं। कैमरे लगाने पर ट्रांसपोर्ट विभाग 160 लाख रुपये खर्च करेगा। कैमरे लगाने से जहां अवांछित घटनाओं पर लगाम लगेगी वहीं संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। बस स्टैंड पर रोजाना काफी तादाद में बसों का आना जाना होता है। भीड़ को देखते हुए लोगों पर नजर रखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरे लगने से हर कोई इनके दायरे में होगा। कैमरे लगने से सिर्फ यात्री वाहनों पर ही नहीं बल्कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी निगरानी में होंगे। ऐसे में ड्यूटी में कोेताही बरतने वाले कर्मचारी भी कैमरे की नजर में रहेंगे।
आपराधिकवारदातों पर लगेगा अंकुश
बसस्टैंड परिसर में या इसके आसपास होने वाले क्राइम के बाद पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। क्राइम के बाद यात्री अपने गंतव्य को चले जाते हैं और बाद में कोई पुलिस का सहयोग नहीं करता। ऐसे में कई वारदात अनसुलझी ही रह जाती हैं। सीसीटीवी कैमरों होने से उसके फुटेज से पुलिस को बस स्टैंड या उसके आसपास होने वाली आपराधिक वारदातों की गुत्थी को सुलझाने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से बस अड्डे या इसके आसपास क्राइम का ग्राफ बढ़ने लगा है। स्टूडेंट के लड़ाई झगड़े होने के साथ ही यात्रियों की जेबें भी कट जाती हैं। बीते माह बस स्टैंड पर दो यात्रियों की जेब कट गई थी। ऐसी वारदातों पर भी कैमरे लगाए जाने से रोक लगने की उम्मीद है।
प्रपोजल तैयार
^बस स्टैंड पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रपोजल तैयार किया गया है। अभी इस पर विचार विमर्श चल रहा है। योजना पर पूरा काम होने के बाद उसे लागू किए जाने की संभावना है। अगर सीसीटीवी कैमरे लगते हैं तो वे हरलिहाज से बेहतर साबित होंगे।\\\'\\\' आरएसपूनिया, जीएम,रोडवेज, फतेहाबाद
गुड न्यूज
सामान्य बस स्टेंड। जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।