पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेशन जज ने बांगवां में सुनीं बुजुर्गों की समस्याएं

सेशन जज ने बांगवां में सुनीं बुजुर्गों की समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | जिलासेशन जज एससी गोयल ने गुरुवार को जगजीवनपुरा स्थित बांगवां में वरिष्ठ नागरिकों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बुजुर्गों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों से कहा कि वे बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उनके साथ एसडीएम सतबीर सिंह जांघू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी थे। सेशन जज गोयल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं और भारतीय सभ्यता एवं प्रदेश की परंपरा को निभाते हुए हमें बुजुर्गों का मान-सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर बुजुर्गों ने शहर में सीवर व्यवस्था, राशन कार्ड, पेंशन पीला कार्ड आदि से जुड़ी समस्याएं रखी। गोयल ने कहा कि बुजुर्गों को अपनी समस्याओं के लिए इधर-उधर जाना पड़े। इसके लिए बांगवां में समस्याओं के निदान के लिए व्यवस्था की गई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे समय-समय पर बांगवां का दौरा करें और बुजुर्गों को रही परेशानियों का निपटारा करें।

बागबां में बुजुर्गों की समस्याएं सुनते जिला सत्र न्यायाधीश एससी गोयल साथ हैं एसडीएम सतबीर जांघू बागबां के प्रकल्प प्रमुख कुशल चराईपौत्रा।