पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नप का स्वच्छता सप्ताह अभियान 25 से

नप का स्वच्छता सप्ताह अभियान 25 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | गांधीजयंती के उपलक्ष्य में नगर परिषद की ओर से शहर में 25 सितंबर से स्वच्छता सप्ताह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शहर में विभिन्न जगहों पर सफाई करवाई जाएगी। नप के ईओ धीरज कुमार और सचिव विरेंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान की शुरुआत नप कार्यालय से की जाएगी। उसके बाद शहर के मुख्य मार्गों के अलावा विभिन्न जगहों पर सफाई कर्मचारियों की मदद से सफाई करवाई जाएगी। स्कूली बच्चों की मदद से रैली निकलवाकर शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया जाएगा। वहीं विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को सफाई का महत्व बताया जाएगा।