पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीडियो वैन से किया जाएगा मतदाताओं को जागरूक

वीडियो वैन से किया जाएगा मतदाताओं को जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदाताओंको ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जिला प्रशासन लोगों को जागरूक करेगा। जिला प्रशासन की तरफ से सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की वीडियो वैन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन चलाया है। इसके अलावा विभाग की भजन पार्टियां भी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करेंगे।

गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी राजीव र| ने लघु सचिवालय परिसर में वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न शहरों और गांवों में मतदाताओं को अपने मताधिकार के उपयोग बारे में जागरूक करेगा। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शत प्रतिशत मतदान होना जरूरी है। इसी उद्देश्य के लिए चुनाव आयोग की हिदायत के अनुसार हर मतदाता को अपने मताधिकार के उपयोग बारे जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डीसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने वोट का अवश्य सदुपयोग करें। भारतीय लोकतंत्र में हर 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिक को वोट का अधिकार दिया गया है। चुनाव आयोग ने इस बारे नोटा की सुविधा भी मतदाताओं को दी है जिसमें कोई भी मतदाता अगर किसी प्रत्याशी को अपना वोट नहीं देना चाहता या उसे कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं है तो वह नोटा का बटन दबा सकता है।