- Hindi News
- चकला चलाने से रोका तो पति को घर से निकाला
चकला चलाने से रोका तो पति को घर से निकाला
नहरकॉलोनी के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर अपनी प|ी से जान का खतरा जताया है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पति ने वजह बताते हुए शिकायत में बताया है कि कुछ महीनों पहले उसे अपनी प|ी के बारे में पता चला था कि वह घर पर बाहर से लड़कियां लाकर चकला चलाती है।
इस गलत काम को करने से रोकने पर उसकी प|ी ने उसे घर से निकाल दिया था। बाद में कोर्ट में केस दायर कर उसने स्टे ले लिया। पति ने आरोप लगाया है कि 20 सितंबर को उसकी प|ी अपने भाई के पास नरवाना चली गई। आरोप है कि अपने भाई के पास जाकर उसकी प|ी ने अपने रिश्तेदारों से फोन करवाकर उसे जान से मारने की धमकी दिलवाई है। पीड़ित ने पुलिस को धमकी की रिकार्डिंग साथ सौंपकर शिकायत देकर प|ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नहर कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि 20 सितंबर को वह ढाणी बीजांलांबा स्थित अपनी दुकान पर था। उसने बताया कि उसके पास अपनी प|ी के रिश्तेदार का फोन आया और उसे धमकियां दी गईं।