पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोग हथियार जल्द जमा करवाएं: पुिलस

लोग हथियार जल्द जमा करवाएं: पुिलस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापुलिस ने लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों से अपने हथियार संबंधित थाना में जमा करवाने की अपील की है। पुलिस की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि जो लोग हथियार जमा नहीं करवाते हैं और बाद में चुनावी गतिविधियों के दौरान यदि हथियार बरामद हुए तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी।

सदर एसएचओ मनोज कुमार ने कहा कि अभी तक सभी लोगों ने हथियार जमा नहीं करवाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऐसे लोगों की छानबीन की जा रही है जिनके नाम लाइसेंसी हथियार जारी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा हिदायतें जारी की गई हैं जिसके तहत हथियार जमा करवाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि लोग जल्द से जल्द अपने हथियार जमा करवा दें। वहीं सिटी एसएचओ गौरव शर्मा ने बताया कि लाइसेंस हथियार जमा करवाने वालों की सूची बनाई जा रही है और जो लोग हथियार जमा नहीं करवा रहे हैं उनसे हथियार जमा करवा जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से कहा गया है कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न इसलिए हथियार जमा करवाने के आदेशों सख्ती से लागू किए जाएंगे। रतिया पुलिस की ओर से भी थाना प्रभारी जुगल किशोर ने अपने इलाके में लोगों को सख्त हिदायतें देते हुए जल्द से जल्द लाइसेंसी हथियार जमा करवाने के लिए निर्देश दिए हैँ।

रतिया। थाने में हथियार जमा करते पुलिस कर्मचारी।