पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरचरण सिंह बने गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान

हरचरण सिंह बने गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेनबाजार स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी के चुनाव रविवार को हुए। चुनाव अधिकारी नरेश सचदेवा ने चुने गए प्रबंधक कमेटी के सदस्यों कार्यकारिणी की घोषणा की। चुनी गई कमेटी ने गुरुद्वारे में ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर अरदास में भाग लिया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में हरचरण सिंह को प्रधान चुना गया। जबकि महेंद्र सिंह वधवा को दूसरी बार महासचिव चुना गया।

अन्य चुने गए पदाधिकारियों में कुलवंत सिंह पटवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अजीत सिंह सचदेवा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। भगवान सिंह को सह सचिव, नानक सिंह को संगठन सचिव और महेंद्र सिंह ग्रोवर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। श्याम सिंह, त्रिलोक सिंह मल्होत्रा, गुरशरण सिंह मोंगा, रमेश चंद्र मोंगा, हरमीत सिंह, अमर सिंह, जगदीप सिंह मोंगा, जसविंद्र सिंह पदम, दर्शन सिंह रावल, निर्मल सिंह, जसपाल सिंह भसीन, केपी सिंह, बलविंद्र सिंह और गुलबहार सिंह को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

सर्वसम्मतिसे चुनाव

महासचिवमहेंद्र सिंह वधवा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 14 सितंबर से ही शुरू हो गई थी। कमेटी के पूर्व प्रधान एसएस मल्होत्रा, जोगिंद्र सिंह विर्क गुलबहार सिंह के सांझे प्रयास से हुई बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी का चुनाव किया गया।

चुनी गई कमेटी के बारे में चुनावी प्रक्रिया के आधार पर चुनाव रिटर्निंग अधिकारी, नरेश सचदेवा, एनके सेठी, नरेंद्र मोंगा प्रकाश ग्रोवर को चुनी गई कमेटी के बारे मे जानकारी दी गई। चुनाव कमेटी ने आज गुरुद्वारे में चुने गए नामों की घोषणा की। इस मौके पर गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी भाई बलजीत सिंह ने नवगठित कमेटी को गुरु के आशीष की अरदास की।