पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

प्रशासन ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं डीसी राजीव र| के आदेशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके तहत गांव बनगांव में सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के कर्मचारियों ने मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आत्मा राम कसाना पंचायत अधिकारी राम कुमार ने सिलसिलेवार ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान प्रजातंत्र की नींव है।

ग्रामीण क्षेत्र में मतदान के लिए जागरूक करते जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी।

रिजेक्शन की सुविधा

डीपीआरओआत्माराम कसाना ने कहा कि अगर कोई मतदाता किसी प्रत्याशी को अपना वोट नहीं देना चाहता या उसे कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं है तो वह ईवीएम का नोटा का बटन दबा सकता है। इस सुविधा से मतदाता को वोट के अधिकार के साथ-साथ रिजेक्शन की सुविधा भी मिली है लेकिन इसके लिए मतदाता का जागरूक होना जरूरी है। वोट का भुगतान बहुत सोच-समझ कर करना चाहिए।