महा परोपकार दिवस समारोह 23 को
भूना | डेरासच्चा सौदा अमरपुर धाम एमपी रोही में मंगलवार 23 सितंबर को महा परोपकार माह पूरे हर्षोल्लास धूमधाम से मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए ब्लॉक भंगीदास रमेश इन्सां ने बताया कि नामचर्चा का समय सुबह दस बजे से 1 बजे तक रहेगा, जिसमें ब्लॉक महम्मदपुर रोही के अलावा रतिया, जाखल, टोहाना, फतेहाबाद, कुकड़ावाली सहित विभिन्न गांवों के श्रद्धालु शिरकत करेंगे।