- Hindi News
- अमनदीप ने फिजिक्स में पाया देश में पहला स्थान
अमनदीप ने फिजिक्स में पाया देश में पहला स्थान
रतियाके गांव मेहमड़ा निवासी अमनदीप सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह ने सीएसआईआर यूजीसी नेट की फिजिक्स विषय की परीक्षा में ऑल इंडिया में पहला रैंक हासिल किया है। अमनदीप फतेहाबाद के माइंड मेकर संस्थान में फिजिक्स पढ़ाते हैं। इससे पहले वे एमएम कॉलेज में फिजिक्स पढ़ा चुके हैं। अमनदीप सिंह की इस उपलब्धि पर माइंडमेकर संस्थान के डायरेक्टर नीतिन मेहता, प्रियदर्शन सिंह एसके मिश्रा ने उन्हें बधाई दी। अमनदीप सिंह ने बताया कि यह परीक्षा 22 जून, 2014 को आयोजित हुई थी जिसमें देशभर के लाखों परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
बीते दिनों जारी रिजल्ट में उन्हें ऑल इंडिया में पहला रैंक हासिल हुआ है।
अमनदीप सिंह।