- Hindi News
- चुनाव में होने वाले खर्च की निगरानी रखेंगे पर्यवेक्षक
चुनाव में होने वाले खर्च की निगरानी रखेंगे पर्यवेक्षक
विधानसभाचुनाव खर्च पर्यवेक्षक परमिंद्र यादव ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने चुनाव में होने वाले खर्च की निगरानी के लिए उनका कार्यालय लोक निर्माण विभाग के नए रेस्ट हाऊस में स्थापित किया गया है।
चुनाव खर्च पर्यवेक्षक परमिंद्र यादव ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हर प्रत्याशी के प्रचार के साथ-साथ राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों पर भी नजर रखें। प्रवक्ता ने बताया कि यादव हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में अकाउंटेंट जनरल के पद पर कार्यरत है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश डॉ. किरण सिंह फतेहाबाद विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधीश सतबीर जांघू ने संयुक्त रूप से बताया कि उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रत्तन के दिशा निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। उन्होंने बताया कि जिला में तीन विधानसभा क्षेत्र फतेहाबाद, रतिया टोहाना है। जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेट एवं मानिटरिंग कमेटी, ईएमसी, एईओ, वीएसटी, वीवीटी, शिकायत कंट्रोल रूप आदि टीमें बना दी गई है।