टीबी रोग एचआईवी के बारे में दी जानकारी
ममताहेल्थ संस्थान फॉर मदर एंड चाइल्ड की तरफ से प्रोफेसर कॉलोनी में आदर्श युवा क्लब और जय स्वच्छता समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में डिप्टी सिविल सर्जन डा. एचएल गुप्ता, ममता एनजीओ की जिला का-ऑर्डिनेटर भारती अरोड़ा, आदर्श युवा क्लब से सुनील और जय स्वच्छता समिति से जयबीर जयप्रकाश मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए। डॉक्टर एचएल गुप्ता ने कहा कि टीबी मरीजों को सरकारी अस्पतालों में जांच करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि टीबी जानलेवा बीमारी नहीं है। भारती अरोड़ा ने कहा कि जो व्यक्ति दवाई छोड़ चुके हैं उनकी काउंसलिंग करके इलाज करवाने के लिए प्रेरित करें। सुनील, जयबीर ने बताया कि एचआईवी एवं एड्स एक लाइलाज बीमारी है इसलिए लोगों को इससे बचाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एचआईवी से एड्स होने में समय लगता है। अगर समय रहते एचआईवी का पता चलते ही इलाज शुरू किया जाए तो एड्स से बचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि एचआईवी छूने या साथ उठने-बैठने से नहीं होता। इस अवसर पर आदर्श युवा क्लब से सुनील, पुनीत, सर्वजीत कौर, वीना रानी, रानी शर्मा, विभा, जय स्वच्छता समिति से जयबीर, जयप्रकाश, संजय, बलबीर, रमन और जनवादी महिला समिति से अनिता क्रांति उपस्थित हुईं।