पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 130 बूथ अति संवेदनशील घोषित: डीसी

130 बूथ अति संवेदनशील घोषित: डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15अक्टूबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्षता से करवाने के लिए जिला फतेहाबाद में 602 मतदान केंद्रों में से कुल 73 गांवों के 130 अति संवेदनशील संवेदनशील केंद्रों को घोषित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजीव रत्तन ने बताया कि 39 - टोहाना विधानसभा क्षेत्र के 6 गांवों के 17 मतदान केंद्र, 40 - फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के 11 गांवों के 16 मतदान केंद्र 41- रतिया विधानसभा क्षेत्र के 13 गांवों के 19 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इसके अलावा टोहाना विधानसभा क्षेत्र के 14 गांवों के 32 बूथों, फतेहाबाद विधानसभा के 12 गांवों के 18 बूथ तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र के 17 गांवों के 28 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए है। उन्होंने बताया कि 39 - टोहाना विधानसभा के 20 गांवों के 49 मतदान केन्द्रों को अति संवेदनशील संवेदनशील घोषित किया गया है इनमें चांदपुरा, कस्बा टोहाना, धारसूल कलां, कन्हड़ी, नाढोड़ी समैन को अति संवेदनशील गांवों तथा साधनवास, मामुपुर, धारसूल खुर्द, कस्बा टोहाना, जमालपुर शेखां, अकांवाली, लहरियां, डांगरा, बोस्ती, सनियाना, पारता, पिरथला, समैन गाजुवाला को संवेदनशील गांवों में शामिल किया गया है। इसी प्रकार 40- फतेहाबाद विधानसभा के 23 गांवों के 34 मतदान केन्द्रों में कस्बा फतेहाबाद, ढाणी माजरा, खजूरी जाटी, मोहम्मदपुर रोही, धांगड़, बीघड़, पीलीमन्दोरी, भट्टू कलां, बड़ोपल, काजल हेड़ी तथा नहला को अति संवेदनशील केन्द्र ढाणी ठोबा माजरा फतेहाबाद, सालम खेड़ा, माजरा बीघड़, ढींगसरा, सिरढान, मेहूवाला, किरढ़ान, बड़ोपल, नहला, कुम्हारिया, खाराखेड़ी, ढाबी कलां ढाबी खुर्द को संवेदनशील केंद्र घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 41 - रतिया विधानसभा क्षेत्र के 30 गांवों के 47 मतदान केंद्रों में महमडा, बलियाला, अलावलवास, अलीका, गंदा, कस्बा रतिया, कस्बा रतिया, मोहम्मदपुर सौत्र, हडौ़ली, ढाणी रायपुर, दरियापुर भिरडाना शामिल हैं।