पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता के लिए संदीप ने किया जनसंपर्क

पिता के लिए संदीप ने किया जनसंपर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | युवाहजकां नेता संदीप बिश्नोई अपने पिता हजकां प्रत्याशी दुड़ाराम के समर्थन में वोटों की अपील करने के लिए शहर में निकले। इससे पहले भट्टू क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान किया। अपने सम्बोधन में संदीप बिश्नोई ने कहा कि लोगों का प्यार एवं स्नेह ये बात साबित कर रहा है कि फतेहाबाद हलके से दुड़ाराम जरूर जीतकर विधायक बनेंगे। उन्होंने कहा कि अगर दुड़ाराम विधायक बनते हैं तो शहर को एक नहीं, बल्कि दो मुख्य सेवक मिलेंगे। संदीप ने कहा कि उनके पिता के विधायक बनने के बाद इलाके में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, चाहे वो शिक्षा की बात हो, अस्पतालों में इलाज की बात हो या फिर गलियों और सीवरेज की।

फतेहाबाद। प्रचार अभियान के दौरान लोगों से समर्थन की अपील करते हजकां नेता दुड़ाराम का बेटा संदीप बिश्नोई।