- Hindi News
- कृषि यंत्र बनाने वालों ने बराला को दिया समर्थन
कृषि यंत्र बनाने वालों ने बराला को दिया समर्थन
टोहाना | मंगलवारको रामभवन में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा एग्रीकल्चर मशीनरी मेन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन के वेस्ट जोन प्रधान रणजीत सिंह बग्गा, सचिव जसपाल सिंह बबरा, दीप सिंह पुन्नी, ओमप्रकाश सिंगला, जनक सिंह, जसपाल सिंह रतन आदि ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष बराला को समर्थन देने की घोषणा की। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सिरसा, हांसी, डबवाली, फतेहाबाद आदि अनेक क्षेत्रों के दर्जनों प्रतिनिधि आए हुए थे। उन्होंने सुभाष बराला को समर्थन देते हुए आशा जताई कि वे भाजपा की सरकार में कृषि मंत्री बनें ताकि प्रदेश के किसानों कृषि यंत्र बनाने वालों की समस्याओं का समाधान हो सके। बराला ने उनका आभार जताते हुए आश्वासन दिया कि यदि उन्हें विधायक बनाया तो वे अपनी प्राथमिकताओं में शुमार करेंगे। संचालन कृष्ण गर्ग ने किया। इस अवसर पर कामराज शर्मा, बंसी मेहता, गोप मडिया, संजय रेवड़ी, राजेंद्र संधु, लक्ष्मण मेहता, तिलक भाटिया आदि मौजूद थे।
भाजपा के सुभाष बराला को समर्थन देते हुए हरियाणा मशीनरी मैन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन सदस्य दीप सिंह पुन्नी