- Hindi News
- निजी एजेंसी करेगी बिजली बिल में बकाये की वसूली
निजी एजेंसी करेगी बिजली बिल में बकाये की वसूली
बिजलीनिगम ने बिजली बिलों की बकाया रकम वसूली के लिए शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। अपने 1000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया वसूलने के लिए बिजली निगम एक्सपर्ट एजेंसी पर दांव खेलने जा रहा है। निगम अब डिसकनेक्ट उपभोक्ता (जिनके कनेक्शन काटे जा चुके हैं) के खिलाफ सख्त हो गया है। निगम का करोड़ों रुपये दबाए बैठे इन उपभोक्ताओं से अपनी रकम वसूलने के लिए निगम निजी एजेंसी हायर करने जा रहा है। इसके बाद यह एजेंसी इन उपभोक्ताओं को ट्रेस कर इनसे रिकवरी करेगी।
अकेले फतेहाबाद जिले में करीब दो करोड़ रुपये से अधिक वसूली की जानी है। यह जानकारी निगम के एमडी अरुण कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अगर हिसार मंडल की बात करें तो हिसार जिले के हांसी से सबसे ज्यादा करीब 250 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है।
सबसे ज्यादा बकायादार भिवानी और जींद में
ऐसे में डिसकनेक्ट डिफाल्टर्स जिनका डिस्कनेक्शन पीरियड एक साल से ऊपर हो गया है। उनके खिलाफ यह एजेंसी काम करेगी। उन्हें ट्रेस कर रिकवरी करेगी। हमें उम्मीद है जल्द ही इसके बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे।\\\'\\\'
जेबीमुदगिल, चीफइंजीनियर, कमर्शियल, डीएचबीवीएन
ऐसे काम करेगी निजी एजेंसी
बिजलीनिगम के पास स्टाफ की काफी कमी है। ऐसे में इन कर्मचारियों से इतना काम लेना निगम के लिए संभव नहीं है। क्योंकि इतनी ही संख्या में करीब कनेक्शन धारक उपभोक्ता पर बकाया है। जिनसे वसूली का काम निगम की टीमें कर रही हैं। निगम का भी फोकस प्राथमिक चरण पर सभी कनेक्टेड डिफाल्टर्स से रिकवरी करने का है। इसके अलावा जो डिसकनेक्ट उपभोक्ता हैं, उनमें से काफी अपना एड्रेस बदल चुके हैं। जिन्हें ट्रेस करने में परेशानी के साथ-साथ समय भी काफी खर्च होता हे। ऐसे में निगम द्वारा अपने कर्मचारियों से यह कार्य करा पाना संभव नहीं है। इसके लिए स्पेशल डिसकनेक्ट डिफाल्टर्स के लिए एक्सपर्ट एजेंसी को हायर करने का निर्णय लिया गया है। यह एजेंसी ऐसे उपभोक्ताओं को ट्रेस आउट कर इनसे रिकवरी कराएगी और निगम के खाते में जमा कराएगी।
सबसे अधिक बकायादार भिवानी और जींद में हैं। यहां 62372 उपभोक्ताओं पर 257 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। जींद के 45282 उपभोक्ताओं पर 223 करोड़ रुपये बकाया हैं। बकाएदारों की फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर फरीदाबाद-पलवल का स्थान है। यहां 90229 पर 214 करोड़ रुपये बकाया हैं। हिसार के 99377 उपभोक्