- Hindi News
- मतदान करने के लिए नि:शक्त मतदाताओं को दें प्राथमिकता
मतदान करने के लिए नि:शक्त मतदाताओं को दें प्राथमिकता
फतेहाबाद | 15अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में नि:शक्त मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में प्राथमिकता दी जाए ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी हो। मतदान केंद्र में उनको अन्य निर्वाचकों के साथ पंक्ति में प्रतीक्षा करवाने की बजाय प्रवेश के लिए प्राथमिकता दी जाए। यह निर्देश डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव र| ने गुरुवार को चुनाव से जुड़े अधिकारियों को संबोधित करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र का स्टाफ नि:शक्त मतदाताओं को अपना मत डालने के लिए सहायता सुविधा उपलब्ध करवाए ताकि वे मतदान केंद्रों के अंदर अपनी व्हीलचेयर भी ले जा सकें। मतदान केंद्रों पर रैंप की भी व्यवस्था की जाए। नेत्रहीन, अशक्त मतदाता को यदि वह चाहे तो उसके द्वारा वोट डालने में सहायता के लिए एक सहयोगी को अनुमति प्रदान करने का प्रावधान भी होगा।