पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करें बीएलओ

मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करें बीएलओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभीबीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) यह सुनिश्चित करें की प्रत्येक मतदाता को मतदान के दिन पोलिंग बूथ तक लाया जाए। बीएलओ लोगों को समझाए कि वोट डालना कितना जरूरी है। शत प्रतिशत मतदान के लिए बीएलओ जी-जान से जुट जाएं।

यह बात चुनाव जागरूकता पर्यवेक्षक वीपलानीचैमी ने कही। वे गुरुवार को पंचायत भवन में जिले के सभी बीएलओ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने साथ-साथ सामाजिक संगठनों, स्कूली कॉलेज के छात्र-छात्राओं का भी सहयोग लें। सभी बीएलओ अभी से अपने बूथ की रिहर्सल शुरू कर दें और प्रत्येक मतदाता को चिह्नित करें कि वो वहां मतदान के दिन मौजूद है या नहीं। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए चुनाव आयोग ने दो घंटे का समय बढ़ाया है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया है। इस अवसर पर डीपीआरओ एआर कसाना, एआईपीआरओ विनय बैनीवाल, नायब तहसीलदार रघुबीर सिंह, लाइजन ऑफिसर वीके मल्होत्रा सहित बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहेे।