- Hindi News
- प्रहलाद को जिताया तो बड़ी कलम दूंगा: हुड्डा
प्रहलाद को जिताया तो बड़ी कलम दूंगा: हुड्डा
फतेहाबादहलके से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा को भारी मतों से जिताकर भेजा तो वादा करता हूं कि इस बार सरकार बनने पर प्रहलाद को पहले से भी बड़ी कलम पावर दूंगा। फिर क्षेत्र के विकास की रफ्तार बढ़ेगी। यह बात सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही।
वे गुरुवार को अनाजमंडी शैड के नीचे कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद सिंह के नामांकन को लेकर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद सीएम ने गिल्लांखेड़ा के साथ हाईवे पर रोड शो भी किया। सभा में बोलते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने 10 सालों में प्रदेश की जनता को बहुत कुछ दिया है जबकि उससे पहले की गठबंधन सरकार ने जनता को ठगने के अलावा कुछ नहीं किया था।
जो विकास हमने कराया, योजनाएं लागू की, उसके नाम पर आप लोगों से वोट मांग रहा हूं। कांग्रेस को तीसरी बार जिता दो, फिर देखो जनता को क्या कुछ देता हूं। उम्मीदवार प्रहलाद सिंह ने कहा कि पिछली बार आप लोगों ने मुझ पर विश्वास करके जिताया था, इस बार मेरे द्वारा कराए गए विकास को देखकर मुझे वोट दें। मैं अपनी मजदूरी मांगने आया हूं। प्रहलाद ने कहा कि इनेलो वाले तो चौटाला पिता पुत्र को जेल से बाहर निकालने के लिए वोट मांग रहे हैं।
फतेहाबाद। कांग्रेस प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह गिलांखेडा के समर्थन में आयोजित जनसभा में मंचासीन मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुडा, राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा अन्य।