- Hindi News
- सीआईडी ने काले झंडे हटवाए तो किसानों से िमले मुख्यमंत्री
सीआईडी ने काले झंडे हटवाए तो किसानों से िमले मुख्यमंत्री
लघुसचिवालय के गेट के बाहर धरना दिए बैठे किसानों द्वारा विरोध स्वरूप लगाए गए काले झंडों को सीआईडी ने गुरुवार को सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के यहां पहुंचने से कुछ देर पहले हटवा दिया। किसानों को सीआईडी अधिकारियों की ओर से कहा गया कि उनकी सीएम से मुलाकात करवा दी जाएगी। सीएम से मुलाकात का रिजल्ट ये रहा कि किसानों को केवल आश्वासन मिला जबकि सीआईडी सीएम के आने से कुछ देर पहले ही काले झंडे हटवाने में कामयाब रही। पुलिस लाइन में हेलीपेड पर सीएम से मुलाकात करने वाले किसानों के प्रतिनिधिमंडल में प्रधान महेश नागपाल, सुरेंद्र सैनी, डा. नरसी, जगदीश नायक, रामचंद्र, राजेश नागपाल शामिल रहे। प्रधान महेश नागपाल ने बताया कि सीएम से उनकी मुलाकात करवाई गई लेकिन सीएम ने भी औरों की तरह उन्हें केवल मांगे हल करवाने का आश्वासन ही दिया है। गौरतलब है कि सेक्टर 9, 10 11 के लिए अधिग्रहित की गई जमीन की बढ़ी मुआवजा राशि जारी करने की मांग को लेकर किसान पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं।
हालांकि कुछ दिन पहले ही सीपीएस प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा के प्रयासों से चंडीगढ़ से मुआवजा राशि जारी होने की बात सामने आई थी और किसानों ने अनशन समाप्त कर दिया था। किसानों ने धरना जारी रखा और वे मुआवजा राशि मिलने से पहले धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। गुरुवार को सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा फतेहाबाद में प्रहलाद सिंह गिलांखेड़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए एक जनसभा को संबोधित करने यहां पहुंचे थे। सीएम के आगमन पर धरने पर बैठे किसानों से काले झंडे हटाने के लिए कहा गया और इसकी एवज में उन्हें सीएम से मिलवाने का कार्यक्रम बनाया गया। काले झंडे हटवाने के लिए सीआईडी के अधिकारियों ने काफी देर तक किसानों से बातचीत की और आखिरकार उन्हें मुलाकात के लिए राजी करवाते हुए काले झंडे हटवाने के लिए मना लिया।
केंद्रीयमंत्री को भी सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन
केंद्रीयकृषि राज्य मंत्री डा. संजीव बाल्यान को भी धरने पर बैठे किसानों ने ज्ञापन सौंपा। धरनास्थल पर किसानों से ज्ञापन लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन देते हुए किसानों से कहा कि वे मसले को हल करवाने के संदर्भ में प्रदेश सरकार को पत्र लिख देंगे। हुडा की ओर से बढ़ी हुई मुआवजा राशि जारी करना प्रदेश सरकार के अधिकार क्षेत्र में हैं। कृषि मंत्री होने के नाते वे अपनी ओर से प्रदेश सरकार