- Hindi News
- बलवान ने नामांकन से पूर्व रैली का न्योता दिया
बलवान ने नामांकन से पूर्व रैली का न्योता दिया
इनेलोप्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया ने पहले नवरात्र के दिन अपने चुनाव प्रचार का शुभारंभ कन्याओं से आशीर्वाद लेकर किया। बकौल बलवान कन्याएं साक्षात दुर्गा का स्वरूप होती हैं, ऐसे में इनसे लिए गए आशीर्वाद का फल मिठास भरा जरूर होता है। दौलतपुरिया ने अपने जनसंपर्क के दौरान गांव चिंदड़, भूना भट्टू क्षेत्र में लोगों से संपर्क साधकर उनसे अपने लिए वोटों की अपील की और उन्हें 26 सितंबर के दिन नामांकन भरने से पूर्व अनाज मंडी में आयोजित होने वाली रैली में पहुंचने का न्यौता भी दिया।
अभयचौटाला बलवान का आज भरवाएंंगे पर्चा
प्रवक्ताप्रमोद बजाज ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल किए जाने से पूर्व दौलतपुरिया अनाज मंडी के सामने शैड के नीचे एक रैली भी करेंगे, जिसे इनेलो शीर्ष नेता अभय चौटाला बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे।
फतेहाबाद। कन्याओं से आर्शीवाद लेते हुए इनेलो प्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया।