भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा
फतेहाबाद | भाजपाप्रत्याशी एवं पूर्व विधायक स्वतंत्र बाला चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया। राज्य कृषि मंत्री डाॅ. संजीव बाल्यान उनके कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस और इनेलो राज को देख लिया है। इन दलों ने अपनी नीतियों से जनता को मंहगाई के डंक से डसा, और बेरोजगारी के जहर से जनता को खून के आंसू रूलाया। भाजपा प्रत्याशी स्वतंत्र बाला चौधरी ने कहा कि सीएम ने मात्र रोहतक को ही प्रदेश समझ लिया। रोहतक में ही घूम घूमकर विकास के नाम पर पैसा बहाया और अपने चहतों के वारे न्यारे किए।