पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडि़तों के लिए शिक्षकों ने दिया एक दिन का वेतन

बाढ़ पीडि़तों के लिए शिक्षकों ने दिया एक दिन का वेतन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मूकश्मीर आसाम में आई बाढ़ से हजारों लोगों के मारे जाने बेघर होने की घटना पर हरियाणा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मानवीय संवेदना व्यक्त की है। जिलेभर के प्राथमिक शिक्षकों ने बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए आगे आते हुए अपना एक दिन का वेतन बाढ़ राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।

संघ की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र सौंपकर प्राथमिक शिक्षकों की तरफ से एक दिन का वेतन जम्मू कश्मीर आसाम के बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का अनुरोध किया। संगठन सचिव देवेंद्र दहिया ने बताया कि जम्मू कश्मीर आसाम में बाढ़ के रूप में हुई प्राकृतिक आपदा से हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

दु:ख की घड़ी में शिक्षकों जैसे बुद्धिजीवी वर्ग के सभी सदस्य इन प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों के साथ हैं। उनके प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष विकास टूटेजा के अलावा प्रदेश प्रेस प्रवक्ता दलीप बिश्नोई, जिला महासचिव प्रीतम फुटेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खेतराज, बूटा सिंह, भजन कंबोज, अनूप सिंह टोहाना, गुरदयाल कंबोज, धर्मपाल, कुलदीप जुलेड़ा, देवेंद्र कलोईया, सागर बिश्नोई, जयप्रकाश, धर्मवीर, अनुराग, किताब सिंह कुंडू और द्वारका प्रसाद भी थे।