पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहला में दलित परिवारों तक पहुंचा पेयजल

नहला में दलित परिवारों तक पहुंचा पेयजल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवनहला में पानी सप्लाई के लिए तरस रहे करीब 20 दलित परिवारों को पीने का पानी मुहैया करवा दिया गया है। पानी सप्लाई घरों तक पहुंचाने का काम शनिवार को पूरा करवा दिया गया। पानी सप्लाई मिलने के बाद प्रभावित परिवारों ने दैनिक भास्कर का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि भास्कर की ओर से समस्या के मुद्दे को गंभीरता से उठाया। इसके अलावा विभाग के जिन अिधकारियों ने पानी सप्लाई के लिए गांव में पानी कनेक्शन के प्रयास सफल बनाए उनका भी प्रभावित परिवारों ने आभार जताया। गांव में प्रभावित सभी परिवारों को पानी सप्लाई का कनेक्शन दिया गया है और गांव में दिनभर काम करके शनिवार को पेयजल सप्लाई को चलाकर देखा गया। गांव निवासी बिल्लू, देसराज, बलराज, लिछमन, धर्मबीर, बाला देवी आदि ने बताया कि उनके घरों में पीने का पानी सप्लाई होना शुरू हो गया है जिससे अब उनकी 2 साल से बनी समस्या का समाधान हो गया है।

2साल से नहीं हो रहा था समाधान

गांवमें प्रभावित दलित परिवारों के लिए पीने के पानी का संकट करीब 2 साल से बना हुआ था। जेई से लेकर डीसी तक काे लगातार शिकायतें दी गईं लेकिन समस्या पर किसी अिधकारी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। इसके बाद दैनिक भास्कर की जानकारी में जब मामला आया तो समस्या को गंभीरता से प्रकाशित करते हुए आला अिधकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया।

एक फरवरी को प्रकाशित समाचार।

पानी सप्लाई शुरू करवा दी गई है : लाली

^विभागकी ओर से गांव में प्रभावित परिवारों के घरों तक पीने का पानी मुहैया करवा दिया गया है। पानी कनेक्शन करने का काम शनिवार को हो पाया और सभी प्रभावित परिवारों की संतुष्टि होने के बाद विभाग के अधिकारी वापिस लौटे हैं।\\\'\\\' शर्माचंदलाली, जिला अधिकारी, जल संरक्षण विंग, जनस्वास्थ्य विभाग।