- Hindi News
- शहर में चल सकती हैं लोकल बसें, अधिकारी मांग रहे हैं राय
शहर में चल सकती हैं लोकल बसें, अधिकारी मांग रहे हैं राय
बड़ेशहरों की तर्ज पर रोडवेज विभाग रतिया शहर में भी लोकल बस चलाने पर विचार कर रहा है। सिटी बस के नाम से लोकल बस चलेगी। इस संबंध में रोडवेज के अधिकारियों ने शहर का जायजा भी लिया है। लोगों से राय भी मांगी है कि अगर विभाग इस तरह लोकल बस को चलाता है तो कौन कौन से रूट संभव सफल हो सकते हैं।
येहो सकता है लोकल बसों का रूट
विभागने शहर में लोकल बस चलाने के लिए फिलहाल हैफेड से नया बस स्टैंड शेरगढ़ ढाणी तक के रूट का चयनित किया है। बस नये बस स्टैंड से रवाना होकर पुराना बस स्टैंड, सरदूलगढ कैंची, एंप्लाइज काॅलोनी, रामनगर काॅलोनी, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, कोर्ट परिसर, हैफेड कांप्लेक्स, गुरुनानक अकादमी, भरपूर मोड़ तक जाएगी और फिर वापसी पर भगत सिंह चौक, पीएनबी बैंक, आजाद मार्केट, भूना चुंगी, भूना रोड, शिमलापुरी काॅलोनी और शेरगढ़ ढाणी से बाइपास होती हुई नाली मोहल्ला, बिजलीघर,सदर थाना होती हुई वापस बस स्टैंड पहुंचेगी। इससे शहर के करीब 15 वार्ड कवर हाने के साथ अधिकांश सरकारी कार्यालय भी कवर होंगे।
5 रुपये होगा किराया
सिटीबस का किराया पांच रुपये निर्धारित किया गया है। कहीं से भी चढऩे उतरने पर किराया पांच रुपये ही होगा। इससे आम लोगों को फायदा होने के साथ साथ विभाग के आमदन में भी बढोतरी होगी। इससे रतिया से फतेहाबाद, टोहाना, बुढलाडा और भूना जाने वाली बसों में लोकल यात्रियों की भीड़ नहीं होगी। आम तौर पर तहसील, बिजलीघर, कोर्ट, सरदूलगढ़ कैंची, लाली रोड, मंडी रोड से सवार होने वाले यात्रियों की टिकट नहीं कट पाती है और कई बार परिचालक भी लोकल होने के कारण उक्त जगहों से सवार हाने वाले अधिकांश यात्रियों को टिकट नहीं देते। इससे विभाग को भी आर्थिक नुकसान होता रहा है।
अभी फाइनल सर्वे होगा
^रतियाशहर में लोकल बस चलाने को लेकर विभाग विचार कर रहा है। इसको लेकर पूरे रूट का जायजा भी लिया गया है। अभी फाइनल सर्वे करेंगे जिसमें उक्त रूट पर यात्रियों की संख्या, बसों का आवागमन, दूरी स्टाॅपेज को लेकर टीम से सर्वे करवाया जाएगा। इसके इलावा लोगों की राय भी मांगी गई है। सर्वे टीम आम लोगों की राय के बाद ही सिटी बस चालू की जाएगी।\\\'\\\' आरएसपूनिया, जीएम, रोडवेज, फतेहाबाद