अब स्कॉलरशिप भी जुड़ेगी आधार लिंक से
अबनिजी सरकारी शिक्षण संस्थान किसी भी स्तर पर विद्यार्थियों की स्कोलरशिप में हेराफेरी नहीं कर सकेंगे। प्रदेश शिक्षा विभाग की आधार काॅर्ड लिंक करने की नई योजना से यह सब संभव हो सकेगा।
सरकार ने सभी शिक्षण विभागाध्यक्षों को विद्याथिर्यों को मुहैया करवाई जाने वाली सभी स्कोलरशिप को उनके ऑनलाइन खाते में स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए हैं। बैंक खाता आधार काॅर्ड का लिंक होने के कारण जहां स्कोरलरशिप के भुगतान में पारदर्शिता आएगी, वहीं इसमें अनावश्यक देरी भ्रष्टाचार पर भी लगाम लग सकेगी।
पहले जहां कई विद्यार्थी अक्सर सरकारी प्राइवेट शिक्षण संस्थानों के मुखियाओं से मिलीभगत करके एक से अधिक स्कोलरशिप के आवेदन करके वजीफा हासिल कर लेते थे। अब आधार काॅर्ड लिंक होने के बाद से पूरे देश में एक समय में एक ही स्कोलरशिप ली जा सकती है।
^सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ स्कोलरशिप के लाभ की राशि सीधे उनके खाते में दी जाएगी। ऐसी हिदायत सरकार की ओर से चुकी है। विद्यार्थियों के आधार काॅर्ड और बैंक खातों का लिंक करवाया जाएगा।’’ डॉ.यज्ञदत्त वर्मा, डीईओ, फतेहाबाद