- Hindi News
- फतेहाबाद में मैरिज सर्टिफिकेट पाने के लिए लोग हुए जागरूक
फतेहाबाद में मैरिज सर्टिफिकेट पाने के लिए लोग हुए जागरूक
शादीके बाद नवविवाहित जोड़ों में मैरिज सर्टिफिकेट लेने की होड़ लगी है। नगर परिषद में अक्सर कोई कोई नवविवाहित जोड़ा अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आता ही रहता है और जरूरी डाक्यूमेंट्स प्रस्तुत कर मैरिज सर्टिफिकेट हासिल करता है। नगर परिषद में वैवाहिक पंजीकरण शाखा के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2009 से लेकर अब तक कुल 542 वैवाहिक पंजीकृत हो चुके हैं।
एक जमाना वह भी था जब अग्नि के समक्ष पंडित और अभिभावकों अन्य लोगों की मौजूदगी में नवविवाहित जोड़ा फेरे लेता और शादी हो जाती थी। कोई फोटों खिंचती थी और ही कोई एलबम बनता था। शादी होने का कोई प्रमाण भी नहीं हाेता था। लेकिन धीरे धीरे बदलाव आया तो शादी के प्रमाण की भी जरूरत महसूस होने लगी। प्रमाण जुटाने के लिए सबसे पहले आया ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी का जमाना। फोटो भी खिंचने लगी और एलबम भी बनने लगे। उसके बाद आया रंगीन फोटोग्राफी का चलन। रंगीन फोटो सहित एलबम बनने लगे। आधुनिकता की दौड़ में जब और बदलाव होने लगे तो डिजिटिल कैमरे का जमाना गया। वीडियोग्राफी भी होने लगी। शादी के प्रमाण और ज्यादा पुख्ता होने लगे। शादी होने का प्रमाणपत्र भी बनने लगा।
वर्ष नवविवाहित जोड़े
2009 23
2010 105
2011 117
2012 81
2013 91
2014 112
2015 अब तक 13
कुल मैरिज रजिस्ट्रेशन 542
(नोट: आंकड़े नगर परिषद की मैरिज रजिस्ट्रेशन शाखा से लिए गए हैं)
{ जन्म तिथि का प्रमाणपत्र
{ शादी कराते वक्त के चार फोटो
{ शादी करवा चुके लड़के और लड़की की ओर से एफिडेविट
{नवविवाहित जोड़े के माता पिता का एफिडेविट
{ दो गवाहों की स्टेटमेंट
{ संबंधित पार्षद या सरपंच की ओर से तसदीक
{ शादी का निमंत्रण कॉर्ड
{ अगर नवविवाहित जोड़े ने लव मैरिज की है और दोनों के अभिभावक शादी से सहमत नहीं हैं तो अदालत से परमिशन लेनी होगी, उसके बाद ही मैरिज सर्टिफिकेट बनेगा अन्यथा नहीं।
{ शादी होने के तीन माह की अवधि तक मैरिज सर्टिफिकेट लेते हैं तो बैंक में 100 रुपये की फीस जमा करानी होती है।
इसलिए भी जरूरी है मैरिज सर्टिफिकेट
शादीके बाद अगर नवविवाहित जोड़े को कहीं विदेश में नौकरी करने के लिए जाना पड़े तो उनको पासपोर्ट और वीजा बनवाने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट की जरूरत एक डाक्यूमेंट के तौर पर प्रस्तुत करना पड़ता है। वैसे भी आजकल ज्यादातर युवा शादी के बाद विदेश जाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए वे शादी कराने के बाद मैरिज सर्टिफिकेट लेने लगे हैं।
मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आई है जागरूकता
^नवविवाहितजोड़ों में शादी कराने के बाद मैरिज सर्टिफिकेट लेने के लिए जागरूकता आई है। यह एक अच्छा प्रयास है। शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट अवश्य बनाना चाहिए, चाहे शादी हुए कितने भी साल क्यों हो गए हों। लेकिन उसके लिए जरूरी डाक्यूमेंट प्रस्तुत करने होंगे।\\\'\\\' ओपी सिहाग, ईओ,नगर परिषद, फतेहाबाद
शादी के बाद नगर परिषद् से विवाह प्रमाण पत्र का आवेदन करने वाला नवविवाहित जोड़ा।