पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेहूं सीजन से पहले नई अनाज मंडी में बनेगी ईंटों की प्लींथें

गेहूं सीजन से पहले नई अनाज मंडी में बनेगी ईंटों की प्लींथें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इससाल गेहूं सीजन शुरू होने से पहले नई अनाज मंडी स्थल पर ईंटों की प्लींथें बनाई जाएंगी। इसके लिए हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशाासक ने मार्केट कमेटी फतेहाबाद के सचिव अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए हैं। प्लींथें इसलिए बनाई जाएंगी ताकि गेहूं सीजन के दौरान गेहूं के बैग रखने में आसानी रहे।

बता दें, पिछले सीजन के दौरान मार्केट कमेटी फतेहाबाद के तहत आने वाली सभी अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर गेहूं की कुल आवक 1798202 क्विंटल हुई थी। उसमें से अकेले फतेहाबाद अनाज मंडी में गेहूं की कुल आवक 1172200 क्विंटल हुई थी। चूंकि अनाज मंडी में गेहूं सीजन के दौरान गेहूं रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलने के कारण सीजन के दौरान किसानों, आढ़तियों और कमेटी के संबंधित अधिकारियों के अलावा अन्य लोगों को काफी परेशानी होती है। अनाज मंडी की सड़कें जाम हो जाती हैं। इतना ही मंडी के आसपास की सड़कों पर भी यातायात जाम रहने लगता है जिससे वाहन चालकों को तो परेशानी होती ही है, पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है।

हाईवे के पास सिरसा रोड पर है नई अनाज मंडी स्थल

शहरमें से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर करीब चार किलोमीटर दूर सिरसा रोड पर नई अनाज मंडी स्थल है जहां नई अनाज मंडी का निर्माण किया जाना है। उस मंडी की चारदीवारी बनाने का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष चारदीवारी का निर्माण मंडी का मैप बनाए जाने के बाद पूरा किया जाएगा।

मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं

नईअनाज मंडी स्थल पर करीब 15 एकड़ जगह में ईंटों की प्लींथें बनाई जाएंगी ताकि वहां पर गेहूं सीजन में गेहूं के बैग सुरक्षित रखे जा सकें। प्लींथें बनाने के लिए मार्केटिंग बोर्ड के मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं।’’ विकाससेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद

नई अनाजमंडी की जगह जहां पर अनाज भंडारण के लिए फड बनाए जाएंगे।