- Hindi News
- परमात्मा को पाना है तो स्वयं को मिटाना होगा : राजदास
परमात्मा को पाना है तो स्वयं को मिटाना होगा : राजदास
फतेहाबाद | अगरहमने परमात्मा को पाना है तो हमें अपने आपको मिटाना होगा। ये बात कैमरी के राष्ट्रीय युवा संत राजदास महाराज ने कही। वो मेन बाजार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर मढ़ी में वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित सत्संग समारोह के समापन अवसर पर प्रवचन कर रहे थे। प्रवचन करते हुए संत ने कहा कि जब तक मनुष्य अपने अहंकार अर्थात अपनी मैं को नहीं त्यागता तब तक उसे परमात्मा की प्राप्ति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि परमात्मा के रास्ते पर हम अगर एक कदम चलेंगे तो वो दस कदम हमारी और आएगा। संत राजदास ने कहा कि परमात्मा को पाने के लिए हमें अपने आपको मीरा की तरह बनाना होगा। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि नामदेव ने श्वान में भगवान की प्राप्ति कर ली। नामदेव को विश्वास हो गया था कि वो उसके भगवान हैं। आजकल के भौत्तिकवाद में फंसकर मनुष्य परमात्मा को पाने के लिए भटकता रहता है।