सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
रतिया | फतेहाबादरोड पर रविवार दोपहर स्विफ्ट गाड़ी की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। टिब्बी निवासी दारा सिंह ने बताया कि वह अपने साथी ललौदा निवासी देस राज के साथ बाइक पर फतेहाबाद से रतिया रहे थे। रतिया की तरफ से रही स्विफ्ट गाड़ी ने टक्कर दे मारी जिससे वे दोनों घायल हो गए। गाड़ी चालक दशमेश नगर का बताया जा रहा है। गाड़ी को पास के लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।