- Hindi News
- रोडवेज ने बंद की रतिया से बुढ़लाडा रूट की बसें
रोडवेज ने बंद की रतिया से बुढ़लाडा रूट की बसें
रोडवेजविभाग ने रतिया से सरदूलगढ़ बुढ़लाडा जाने वाली कुछ बसों को बंद कर दिया है। बसें बंद करने के पीछे विभाग ने पंजाब के निजी बस मालिकों द्वारा रूट को लेकर कोर्ट में जाने का हवाला दिया है।
लेकिन यात्रियों ने बसें बंद करने के विरोध में रोष जताया और चेतावनी दी कि यदि विभाग ने बसें पुन: चालू नहीं की तो वे रोड जाम करेंगे। यात्रियों ने मांग की है कि विभाग रूट से बंद की गई बसों को दोबारा चालू करे। परेशान यात्री ओम प्रकाश, जगसीर, प्रदीप, देस राज, बलविंद्र सिंह, नाहर सिंह, सुरजीत सिंह, पवन और सतपाल ने कहा कि रतिया से सरदूलगढ़ बुढ़लाडा रूट पर लंबे समय से फतेहाबाद डिपो की रोडवेज बस का आवागमन होता था। विभाग ने दोनों रूटों पर निजी बस मालिकों द्वारा कोर्ट में केस करने का हवाला देते हुए रूट पर चलने वाली कुछ बसों को बंद कर दिया है। बसें बंद होने से रविवार को यात्रियों का परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सोमवार को स्कूल, काॅलेज अन्य संस्थान खुलने से इस रूट पर आने जाने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। क्षेत्र के काफी लोग पंजाब के आसपास के गावों कस्बों में नौकरी करते हैं लेकिन बसों का अवागमन बंद होने से उन्हें आने जाने में दिक्कत होगी। यात्रियों ने बताया कि सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर रतिया से सरदूलगढ़ के लिए बस रवाना होती थी और 8 बजकर 20 मिनट पर सरदूलगढ़ से रतिया के लिए बस वापस रवाना होती थी। बाद में यही बस दोपहर पौने तीन बजे रतिया से सरदूलगढ़ और शाम चार बजे वापस रतिया के लिए रवाना होती थी।
इसी तरह से एक अन्य बस दोपहर साढे़ 12 बजे रतिया से बुढ़लाडा और 2 बजे बुढ़लाडा से रतिया के लिए चलती थी। इन बसों के बंद होने से दैनिक यात्रियों को भी परेशानियां रही हैं। बसें चलने से लोगों रोडवेज विभाग के खिलाफ रोष जताया। यात्रियों ने कहा कि विभाग ने बंद की गई बसों का अवागमन शुरू नहीं किया तो वे सोमवार को दोनों रूटों पर जाम लगाएंगे। बसें बंद होने से चार दर्जन गावों के ग्रामीणों के साथ साथ कस्बों के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सरदूलगढ़ जाने वाली बस के फेरे बंद होने से रत्ताखेड़ा, जल्लेपुर, नीमड़ी, दादुपुर, दादूपुर ढाणी, हडौली, नागपुर, खूनन, हांसपुर, आलूपुर के लोग परेशान होंगे। बुढ़लाडा बस बंद होने से गांव रतनगढ़, भूंदड़वास, रोजावाल, बाहमणवाला, लखीवाल, बोहा, गादड़ पत्ती, मडेरने बुढ़लाडा आने जाने वाले यात्रियों को परेशानियां बढ़ जाएंगी।