डा. सीएल महतानी की पत्नी का निधन
फतेहाबाद | शहरके प्रमुख समाजसेवी डा. चिरंजीलाल महतानी की धर्मप|ी राजेंद्र महतानी का रविवार को निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थीं। स्व. राजेंद्र महतानी बाल वाटिका स्कूल के एमडी राजन महतानी की माता हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। अंतिम यात्रा में शहर के अनेक समाजसेवी, राजनीतिक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित अनेक लोग शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक स्वरूप बाल वािटका स्कूल में सोमवार मंगलवार का अवकाश रहेगा। रसम उठाला मंगलवार को शिवपुरी के ओम शांित हाल में दोपहर एक बजे से 2 बजे के बीच होगा।