पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेघर राजेश फिर बैठ गया परिवार समेत धरने पर

बेघर राजेश फिर बैठ गया परिवार समेत धरने पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसी ने पिछले साल दिया था नोकरी का आश्वासन

भास्करन्यूज | फतेहाबाद

स्वर्णकारके साथ विवाद के बाद बेघर हुए राजेश कुमार ने अपने परिवार के साथ लघु सचिवालय गेट पर बैनर लगाकर धरना शुरू कर दिया है।

राजेश कुमार का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से पिछले साल से उसे उसकी प|ी को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर वह पिछले दिनों सामाजिक एवं अाधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी से भी मिला था। उन्होंने भी डीसी को निर्देश दिए थे कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए।

उसके बाद भी रोजगार मुहैया नहीं कराया जा रहा है। राजेश ने कहा कि जब तक उसे नौकरी नहीं दी जाएगी धरने पर बैठा रहेगा। अब धरनास्थल पर राजेश ने बैनर लगाया है जिसमें उसने नौकरी देने, धोखे से लिया गया जमीन का एग्रीमेंट वापिस दिलवाने और उचित ईलाज सुविधा देने की मांग की है।

लघु सचिवालय के सामने धरनारत्त राजेश मूर्तिदेवी अपनी मांगों से संबंधित बोर्ड लगाते हुए।