पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिल्ली को झील बनाए या नहीं, दोबारा से होगी स्टडी

चिल्ली को झील बनाए या नहीं, दोबारा से होगी स्टडी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिल्लीको सुंदर झील बनाने की योजना शुरू होने में अभी समय लगेगा। फिलहाल पुरानी तहसील के पास पुलिस लाइन की जगह पर पार्क ही बनाया जाएगा। उसके बाद ही चिल्ली के सुंदरी करण पर सोचा जाएगा। हालांकि इस दौरान जिला प्रशासन ने चिल्ली को झील बनाने के मुद्दे पर दोबारा से विचार विमर्श करने का निर्णय लिया है। चिल्ली की स्थिति पर हर एंगल से स्टडी किया जाएगा।

जिला प्रशासन की ओर से चिल्ली के सुंदरीकरण पर कई तरह से मंथन चल रहा है। चूंकि यह लंबे समय से पुरानी मांग चली रही है, ऐसे में प्रशासन इसे छोड़ना नहीं चला। हालांकि प्रशासन की ओर से इसे दूसरे चरण में करने का निर्णय लिया है। पहले चरण में पुरानी पुलिस लाइन के पास पार्क बनाने के काम को किया जाएगा। उसके बाद चिल्ली के सुंदरी करण पर जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा। पार्क चिल्ली की कनेक्टीविटी बारे अभी विचार नहीं किया जाएगा।नगर परिषद की आेर से चिल्ली की जगह पर झील बनाने की योजना पर काम शुरू किया गया था। झील बनाने में परेशानियां रही थी। इसके चलते स्थानीय निकाय विभाग ने प्रोजेक्ट में बदलाव करते हुए चिल्ली की जगह पर पार्क बनाने की योजना को मंजूरी दे दी थी। एक पार्क पुरानी पुलिस लाइन की जगह पर तो दूसरा चिल्ली की जगह बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रोजेक्ट में 5 करोड़ 16 लाख 91 हजार रुपये खर्च होने का बजट बनाया गया। वहीं नगर परिषद की ओर से 2 करोड़ 11 लाख रुपये पारित भी किए जा चुके हैं।

चिल्ली को झील बनाने के प्राेजेक्ट को लेकर 2013 में 20 मई को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से शिलान्यास भी किया जा चुका है।

जब तक पुरानी लाइन पर पार्क बनाया जाएगा। इस दौरान प्रशासन की ओर से चिल्ली पर पूरी तरह से स्टडी किया जाएगा। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग के अलावा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड समेत अन्य विशेषज्ञ अफसरों का ग्रुप बनाया जाएगा। जोकि चिल्ली की स्थिित पर स्टडी करेगा। यह स्टडी ग्रुप यह देखेगा कि चिल्ली को दोबारा से झील का रूप देने के लिए क्या किया जा सकता है।

^चिल्ली को झील बनाने का प्रोजेक्ट प्रशासन के ध्यान में है, लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा। पहले पपुरानी पुलिस लाइन के पास पार्क बनाएगा। वहीं इस दौरान चिल्ली को झील बनाने का काम हो सकता है या नहीं। इस पर विशेषज्ञ अफसरों का ग्रुप स्टडी करेगा। उसके बाद ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा ताकि उसके बाद काम रूके नहीं।’’

एनकेसोलंकी, डीसी।

फतेहाबाद। चिल्ली झील।