पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज

दो पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबरसीन के एक युवक द्वारा खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने के मामले में सिटी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवक के उपचार के दौरान दर्ज हुए उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपने बयान में बरसीन निवासी राजेश ने आरोप लगाया कि वह शहर निवासी मोहनलाल काका के पास स्कूल उस पर हेल्पर का काम करता था।

आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा उसका मेहनताना नहीं दिया जा रहा था और इसी से आहत होकर उसने खुद को आग लगा ली। युवक अग्रोहा मेडिकल में उपचाराधीन था जहां बीते दिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी दोनों लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।