पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालक बाेले, जीएम कौन होते हैं, बसें तो हमें रोकनी हैं

चालक बाेले, जीएम कौन होते हैं, बसें तो हमें रोकनी हैं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेजके जीएम आरएस पूनिया द्वारा रतिया से फतेहाबाद जाने वाली बसों का पंजाब सिंध बैंक के पास स्टोपेज निर्धारित करने के बावजूद भी रोडवेज के चालक परिचालक बसें नहीं रोकते। वे जीएम के आदेशों को धत्ता बताते हुए इस स्टोपेज पर बसें बगैर रोके ही सरपट दौड़ा ले जाते हैं। इससे जहां जीएम के आदेशों की अवहेलना हो रही है, वहीं बसें रुकने से परेशान यात्रियों की समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है।

यदि यात्री चालकों-परिचालकों को जीएम के आदेशों का हवाला देते हैं तो चालक पलटवार करते हुए कहते हैं कि जीएम के पास बसें रुकवाने की क्या पॉवर है बसेंं हम चलाते हैं और अपनी मर्जी से ही बसें रोकेंगे। पुराना बस स्टैंड पर बसें रुकने से एक महीने से यात्री परेशान हैं। वे कई बार अधिकारियों को शिकायत करने के साथ-साथ रोष प्रदर्शन भी कर चुके हैं। समस्या को लेकर बीते शुक्रवार को रोडवेज के जीएम ने निरीक्षण भी किया था और बसें रुकने के लिए स्टोपेज निर्धारित किए थे। जीएम ने फतेहाबाद जाने वाली बसों के रुकने के लिए पंजाब सिंध बैंक फतेहाबाद से रतिया आने वाली बसों से उतरने वाले यात्रियों के लिए बोला पेट्रो पर सवारियों को उतारने चढ़ाने का प्वाइंट निर्धारित किया था। आदेशों की पालना के लिए जीएम ने रोडवेज के निरीक्षक को भी तैनात किया था ताकि बसें रोककर सवारियां उतारी चढाई जा सकें।

चालक-परिचालक नहीं मान रहे जीएम के आदेश