पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवनियुक्त एसपी संगीता रानी ने संभाला कार्यभार

नवनियुक्त एसपी संगीता रानी ने संभाला कार्यभार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनियुक्तएसपी संगीता रानी ने सोमवार दोपहर बाद अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे हिसार में आईजी ऑफिस में आवश्यक बैठक में भाग लेने पहुंचीं। देर शाम जिले के पुलिस अिधकारियों, सभी एसएचओ और चौकी इंचार्जों की बैठक एसपी ने बुलाई।

बैठक में पुलिस अिधकारियों को निर्देश देते हुए एसपी ने ईमानदारी से अपना काम करने के निर्देश दिए। साथ ही एसपी ने कहा कि किसी भी थाने में कोई भी शिकायत आए तो उसका तुरंत निपटारा होना चाहिए। यदि किसी शिकायत पर कार्रवाई के लिए आला अिधकारियों के संज्ञान की जरूरत हो तो बेहिचक संपर्क कर जल्द से जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसपी ने साफ कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास होना चाहिए। संवेदनशील मामलों को पूरी गंभीरता से देखा जाए। एसपी ने सभी पुलिस अिधकारियों से कहा कि महिला सुरक्षा पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए और महिला विरूद्ध अपराधों पर कार्रवाई में ना देरी हो और ना ही शिकायत दर्ज करने में लापरवाही बरती जाए। बैठक में डीएसपी हेडक्वार्टर विजय कक्कड़, डीएसपी सिटी विजय जाखड़, सभी थाना इंचार्ज सहित अनेक पुलिस अिधकारी मौजूद थे।