- Hindi News
- नई नायब तहसीलदार पूनम सोलंकी ने कार्यभार संभाला
नई नायब तहसीलदार पूनम सोलंकी ने कार्यभार संभाला
कुलां | उपतहसील कुलां में नायब तहसीलदार के पद पर पूनम सोलंकी ने सोमवार को कार्यभार संभाला। यहां के नायब तहसीलदार सोमनाथ को एक सप्ताह पूर्व फतेहाबाद तबादला हो गया था। इस पद पर हिसार से पूनम सोलंकी तैनात करने के आदेश हुई थे। सोमवार को नायब तहसीलदार सोमनाथ ने पूनम सोलंकी को कार्यभार सौंपने के बाद उन्होंने उप तहसील से सबंधित गांवों की जानकारी ली।