पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिवसीय शिविर शुरू

पांच दिवसीय शिविर शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलारेडक्रॉस सोसायटी फतेहाबाद की ओर से जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह सिहाग ने बतौर मुख्यातिथि की जबकि खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह सिहाग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

रेडक्रॉस सचिव नरेश झांझडा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय शिविर रेडक्रॉस भवन फतेहाबाद में लगाया जा रहा है। जोकि 13 फरवरी तक लगाया जाएगा।

रेडक्रॉस द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग मंचासीन खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी बलबीर सिहाग, रेडक्रॉस सचिव नरेश झाझड़ा अन्य।