- Hindi News
- असंतुलित कार पलटी, चालक समेत पांच लोग बाल बाल बचे
असंतुलित कार पलटी, चालक समेत पांच लोग बाल-बाल बचे
गांवअहरवां हमजापुर के बीच स्वीफ्ट गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया जिससे गाड़ी साथ लगते खेत में पलट गई। संयोगवश कार में सवार चालक सहित पांच लोग बाल-बाल बच गए। जैसे ही कार पलटी तो जोर से धमाका भी हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला।
जगह कच्ची होने के कारण गाड़ी को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। हुआ यूं कि फतेहाबाद में रहने वाले पांच लोग स्वीफ्ट गाड़ी में रतिया से फतेहाबाद जा रहे थे। लेकिन रास्ते में एक फैक्ट्री के पास अचानक मोड़ आया तो वहां गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी साथ लगते खेत में पलट गई। गाड़ी जिस जगह पर गिरी, वहां सड़क पांच फुट ऊंची है। गाड़ी के गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।