- Hindi News
- अफीम चूरापोस्त तस्करी का आरोपी पोस्टमैन तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
अफीम चूरापोस्त तस्करी का आरोपी पोस्टमैन तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
फतेहाबाद | गपुलिसने अफीम चूरापोस्त तस्करी के आरोपी गांव अलीका के पोस्टमैन देसराज को सोमवार को उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सतीश जांगड़ा की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। बता दें, नारकोटिक्स सेल नागपुर पुलिस चौकी की टीम ने पोस्टमैन देसराज को गांव अलीका से गिरफ्तार कर उसके थैले से 560 ग्राम अफीम करीब ढाई किलो चूरापोस्त बरामद किया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी वर्ष 2006 में चूरापोस्त तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया था। पोस्टमैन देसराज थैला लेकर निकल रहा था। पशु अस्पताल के पास नारकोटिक्स सेल नागपुर पुलिस चौकी के टीम इंचार्ज खुंबा राम गश्त कर रहे थे। तभी आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेरा डालकर आरोपी को पकड़ लिया। उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें चूरापोस्त अफीम बरामद हुई।