- Hindi News
- शहीदांवाली में महिला से पहले छेड़छाड़ फिर मारपीट, पांच लोग गगिरफ्तार
शहीदांवाली में महिला से पहले छेड़छाड़ फिर मारपीट, पांच लोग गगिरफ्तार
फतेहाबाद | गांवशहीदांवाली में एक महिला से पहले छेड़छाड़ की गई और उसके बाद विरोध करने पर महिला से आरोपी युवक और उसके परिजनों ने मिलकर मारपीट की। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में शहीदांवाली निवासी महिला ने बताया कि गांव के ही निवासी डिंपल नामक युवक की उस पर बुरी नीयत रहती थी और बीते दिन उसने उसके साथ छेड़खानी की। महिला का आरोप है कि जब आरोपी युवक का उसने विरोध किया तो उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक डिंपल, उसके भाई अमनदीप, दो बहनों रज्जो पूजा और मां सावित्री ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी तक उसे दी। विवाद बढ़ा तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।