- Hindi News
- शििवर में किशोरों को दिए स्वास्थ रहने के टिप्स
शििवर में किशोरों को दिए स्वास्थ रहने के टिप्स
स्वास्थयविभाग के आदेशानुसार मित्रता क्लीनिक, फतेहाबाद द्वारा अनाज मंडी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में किशोरावस्था स्वास्थय जांच जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं कद बढऩा, वजन कम होना, मानसिक शारिरिक विकास के बारे में जानकारी दी गई। सोशल वर्कर पूर्ण सिंह ने बताया कि इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए मित्रता क्लीनिक की सहायता अवश्य लें जोकि प्रत्येक सामान्य हस्पताल में उपलब्ध है। डॉ. शत्रुघन डॉ. मौसमी ने विभिन्न प्रकार की बिमारियों उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी।
एचआईवीरोकथाम के उपाय बताए
सामान्यहस्पताल के एचआईवी कांउसलर रामफल सिंह ने एचआईवी टीबी के लक्षण रोकथाम के उपायों के बारे में बताया। जनकल्याण परिषद के रोहताश सिंह ने रक्तदान इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कक्षा छठी से दसवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम सविता, द्वितीय ज्योति लवजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिनको पुरस्कृत किया गया। मुख्याध्यापिका किरण रानी, राजीव, अजमेर सिंह, डोली, अंजु, प्रकाशो, फूल सिंह सुरेंद्र मौजूद थे।