पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रत्ता टिब्बा और बहबलपुर में बिजली निगम टीम ने मारा छापा

रत्ता टिब्बा और बहबलपुर में बिजली निगम टीम ने मारा छापा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | सबिजलीनिगम प्रशासन बिजली चोरों की धरपकड़ करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत निगम की टीम ने गांव रत्ता टिब्बा और बहबलपुर में अचानक छापामारी की। बिजली चोरी के पांच केस पकड़े और उनको 56 हजार रुपये जुर्माने के नोटिस भी जारी किए जाएंगे। बिजली निगम के एसडीईओ ग्रामीण डीआर वर्मा ने बताया कि बीते माह के दौरान भी बिजली चाेरी के 44 केस पकड़े थे और जुर्माना ठोका गया था। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए निगम ने तीन टीमें गठित की हुई हैं जो सिलसिलेवार छापे मार रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली बिलों के डिफाल्टर उपभोक्ताओं की तरफ फतेहाबाद उपमंडल में 1.18 करोड़ रुपये बकाया में से बीते माह तक 55 लाख रुपये वसूल कर लिए हैं। शेष बकाया रकम की वसूली करने के लिए भी हर संभव प्रयास जारी हैं।