पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 तोले सोना लूटने का दूसरा आरोपी जींद से पकड़ा, एक दिन के रिमांड पर

17 तोले सोना लूटने का दूसरा आरोपी जींद से पकड़ा, एक दिन के रिमांड पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | प्रोफेसरकॉलोनी में पादरी राजा एडमिन मोसिस के घर घुसकर 17 तोले सोना लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले दूसरे आरोपी पानीपत निवासी राजपाल को पुलिस ने जींद से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बता दें इससे पहले इस मामले में एक आरोपी अनिल निवासी करनाल की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। गौरतलब है कि 3 दिसंबर की दोपहर को प्रार्थना के बहाने घुसे चार युवकों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।