पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 400 मीटर में सुमन जीती, बेस्ट एथलीट बना रविपाल

400 मीटर में सुमन जीती, बेस्ट एथलीट बना रविपाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्कल कबड्‌डी मुकाबले में भागल की टीम बनी विजेता

रविपाल, रेणू, सुभाष मुकेश बने बेस्ट एथलीट

टोहाना | गांवचंदड़कलां के आकाश कॉलेज में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक एथलीट मीट का आयोजन किया गया। डीपीई बलवीर भारी की देखरेख में आयोजित मीट में बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाई। समापन सत्र में समाजसेवी डॉ. शिव सचदेवा, प्रिंसिपल डॉ. विकास आनंद, वीरेंद्र ढींगड़ा आत्म प्रकाश महतानी ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। प्रिंसिपल अमिता अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

येरहे विजेता

दूसरेदिन के खेल में अंडर 19 में लड़कियों की एक सौ मीटर दौड़ में राणो, रितू संदीप अमरजीत, दो सौ मीटर में संदीप, मुकेश अमरजीत, लांग जंप में मुकेश, संदीप कर्मजीत तथा शॉट पुट में सुनीता, मुकेश मीना क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। वहीं लड़कों की दो सौ मीटर दौड़ में प्रदीप, कालू राम अर्जुन, 400 मीटर में सुभाष, अमरदीप कालू, 1500 मीटर में बलकार, कालू चमकौर, लांग जंप में प्रदीप, कालू अर्जुन तथा शॉट पुट में अमरदीप, संदीप सोनू क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे। अंडर 14 में लड़कियों की एक सौ मीटर दौड़ में रेणू, रिंपल सोनिया, दो मीटर में रेणू, रिंपल सर्वजीत सोनिया, चार सौ मीटर में सोनिया, रेणू रिंपल तथा लांग जंप में रेणू, पूजा रिंपल और लड़कों में एक सौ मीटर में सचिन, प्रेम रविपाल, दो सौ मीटर में रविपाल, प्रेम सोमवीर तथा लांग जंप में रविपाल, सुंदर सचिन मनदीप क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय रहे।

बनावाली में चार दिवसीय सर्कल कबड्डी के तीसरे दिन हुए रोचक मुकाबले

चंदड़कलां में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दो दिवसीय एथलीट मीट में लंबी कूद लगाता प्रतिभागी

राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान दौड़ में भाग लेतीं छात्राएं।

गांव बनावाली में आयोजित सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में रेडर को काबू करते हुए।

इनका रहा शानदार प्रदर्शन

निर्णायकडॉ. राजेश कुमार, भीम सिंह, राजेश अहलावत, गोवर्धन, बलवीर सिंह, जीपी सिंह सुल्तान सिंह के निर्णय से अंडर 14 में लड़कों में रविपाल लड़कियों में रेणू बाला, अंडर 19 में सुभाष मुकेश रानी बेस्ट एथलीट चुने गए। एथलीट मीट में 53 अंक पाकर बेस्ट हाउस का खिताब रानी लक्ष्मी बाई ने जीता वहीं 47 अंकों के साथ विवेकानंद हाउस रनरअप रहा।